Posts

शैक्षिक तकनीकी के कार्य

Image
  शैक्षिक तकनीकी के कार्य (Functions of educational technology) शैक्षिक तकनीकी निम्नलिखित हैं- 1. शैक्षिक उद्देश्यों को व्यावहारिक प्राप्य   उद्देश्यों में परिवर्तित करना जो अधिगम में सहायक हो, वस्तुनिष्ठ हो तथा मापनीय हो | जैसे- सामान्य शैक्षिक उद्देश्य – विद्यार्थी पदार्थ की अवस्था के बारे में जानेंगे | व्यावहारिक शैक्षिक उद्देश्य (शै० तकनीकी अनुप्रेरित) विद्यार्थी पदार्थ की अवस्थाओं के बारे में बता सकेंगे | अर्थात छात्र बता देंगे तो उसका मूल्यांकन हो सकेगा वह मापनीय होगा परन्तु जान सकेंगे से मापनीयता व वस्तुनिष्ठता प्रकट नही होती | 2. शैक्षिक तकनीकी का कार्य शिक्षार्थी की योग्यताओं, दक्षताओं, विशेषताओं और   क्षमताओं का विश्लेषण करना है | इसके लिए शैक्षिक तकनीकी व्यवहार   तकनीकी और अनुदेशात्मक तकनीकी का सहारा लिया जाता है | शिक्षार्थी की समस्याओं, दक्षताओं, क्षमताओं आदि के स्तर की पहचान के उपरांत ही विभिन्न प्रकार के अनुदेशन कार्यक्रमों   का विकास किया जाना संभव हो पाता   है | 3. शैक्षिक तकनीकी का एक कार्य पाठ्यवस्तु   का विश्लेषण...

शैक्षिक तकनीकी की उपयोगिता

Image
  शिक्षक   प्रशिक्षण और शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया को केंदीकृत करते हुए शैक्षिक तकनीकी ने शिक्षा के विविध पक्षों में अपनी उपयोगिता सुनिश्चित की है | शैक्षिक तकनीकी की उपयोगिता हम निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत समझ सकते हैं | 1. शैक्षिक तकनीकी   ने अपने तीन   रूपों में प्रौढ़ शिक्षा, सतत शिक्षा, और दूरस्थ शिक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने में अपनी उपयोगिता साबित की है | 2. आज लोक शिक्षा की अवधारणा को विस्तृत बनाने में देश के मुक्त विश्वविद्यालयों को अपना लक्ष्य हासिल करने   में, शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में MOOC (Massive Open Online Courses)   iGOT (Integrated Government Online Training) जैसे कार्यक्रमों की सफलता में शैक्षिक तकनीकी की उपयोगिता सहज ही दृष्टिगत होती है | 3. सेवारत, सेवापूर्व या जिज्ञासु प्रवृत्ति के प्रशिक्षुओं के लिए केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) की अनूठी पहल DIKSHA (Digital Infrastructure for knowledge Sharing) तथा SWAYAM (Study Web of Active Learning for Young Aispiring Minds ) जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर हजा...

शिक्षा तकनीकी की विशेषताएं , आवश्यकता और महत्तव

Image
    शैक्षिक तकनीकी की विशेषताएं (Characteristics of Educational Technology ) शैक्षिक तकनीकी के अर्थ और विभिन्न परिभाषाओं पर विचार करने पर इसकी निम्नलिखित विशेषताएं प्रकट होती हैं | 1. शैक्षिक तकनीकी शिक्षा शास्त्र का प्रमुख अंग है | 2. यह शिक्षा के सभी अंगों यथा – शिक्षक का व्यहवहार, शिक्षण विधियाँ, विद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन, शैक्षिक प्रशासन एवं संगठन, कक्षाकक्ष प्रबंधन, मूल्यांकन और पर्यवेक्षण आदि को सरलीकृत करने एवं अधिक प्रभावी बनाने की पक्षधर है | 3. यह कला में विज्ञान का सम्मिश्रण   है | 4. यह शैक्षिक पक्षों का वैज्ञानिक विशलेषण करके समयानुकूल   परिवर्तनीय शिक्षण प्रतिमान विकसित करती है | 5. यह शिक्षक परीक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाती है | 6. यह व्यावहारिकता, सामाजिकता और प्रयोगात्मकता पर बल देती है | 7. यह सतत   विकासशील और   लचीली है | 8. यह वैज्ञानिकता पर बल देने के कारण अपनी स्वीकार्यता व सार्थकता को बढ़ाती   है | 9. यह IPO ( Input, process, output) पर कार्य करती है | 10. यह शैक्षिक उद्देश्यों के अनुकूल यंत्रों के विका...

शिक्षा तकनीकी की परिभाषाएं

Image
  शैक्षिक तकनीकी की परिभाषाएं Definitions of Educational Technology शैक्षिक तकनीकी की बहुत सी परिभाषाएं पाश्चात्य विद्वानों द्वारा   दी गई | उनकी तुलना में   भारतीय विद्वानों द्वारा बहुत कम परिभाषाएं दी गई हैं | यहाँ हम कुछ प्रमुख परिभाषाओं को देखते हुए इस पर विचार करेंगे | शिक्षा तकनीकी की सर्वाधिक मान्य, प्रचलित और स्वीकृत परिभाषा जी० ओ० एम० लीथ महोदय द्वारा दी गई है, जो निम्नवत है | 1.        जी० ओ० एम० लीथ महोदय के अनुसार – “शैक्षिक तकनीकी अधिगम की दशाओं में वैज्ञानिक ज्ञान का क्रमिक प्रयोग है, जिसके द्वारा शिक्षण और प्रशिक्षण की कुशलता एवं प्रभावकता को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है |” “Educational technology is the systematic application of scientific knowledge about learning and the condition of learning to improve the effectiveness and efficiency of learning and training.” G.O.M.Leith 2. जॉन पी० डीसिको के अनुसार – “शैक्षिक तकनीकी प्रयोगात्मक व्याहवारिक शिक्षण समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए सीखने के मनोविज्ञान का वि...

शिक्षा तकनीकी : तकनीकी का अर्थ और परिभाषा

Image
  अब हम तकनीकी के अर्थ को समझने का प्रयास करेंगे | तकनीकी : तकनीकी शब्द की अंग्रेजी Technology होती है | अंग्रेजी का यह शब्द Technology ग्रीक भाषा के शब्द Technikos से बना है | जिसका अर्थ है – कला या   बुनने, बनाने या निर्माण की कला | सामान्य अर्थो में हम कह सकते है कि किसी कार्य को विशेष ढंग से संपन्न करना ही तकनीकी है | तकनीकी वास्तव में विज्ञान से जुड़ी है | यह विज्ञान का व्यवहारिक पक्ष है | तकनीकी का सम्बन्ध कौशल और दक्षता से है | तकनीकी को परिभाषित करते हुए J. Bloomer कहते हैं – “तकनीकी वैज्ञानिक सिद्धांत का प्रयोगात्मक लक्ष्यों में प्रयोग मात्र है |” “Technology is the application of scientific theory to practical ends.”                                                           ...
  शैक्षिक तकनीकी प्रस्तावना और अर्थ : (Introduction and meaning ) प्रागैतिहासिक काल के मानव से लेकर वर्तमान काल के सभ्य और विकसित मानव तक के इस विराट सफ़र में मानव जीवन को जिस चीज़ ने सर्वाधिक प्रभावित किया है, वह है शिक्षा | आदिम मनुष्यों के गुफा और वन की सभ्यता से बढ़ते हुए आज समुद्र के नीचे और चाँद पर बसने तक की योजना में शिक्षा का योगदान अद्वितीय है | मानव विकास क्रम के प्रत्येक पक्ष को शिक्षा ने प्रभावित किया है | मानव के विकास के विभिन्न सूचकांकों और मानकों में शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है | वस्तुतः शिक्षा ही वह अस्त्र है जिसने मानव को सभ्य, सुसंस्कृत और योग्य तथा कुशल सामाजिक प्राणी बनाकर इसे जीवविज्ञान की धारणाओं से पृथक किया है | प्रस्तुत अध्याय में शिक्षा तकनीकी के विविध पक्षों के विषय में जानने से पूर्व   शिक्षा और तकनीकी के पदों पर विचार किया जाना आवश्यक है | शिक्षा- शिक्षा शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत भाषा की ‘शिक्ष’ धातु में ‘अ’ प्रत्यय के लगाने से हुआ है | ‘शिक्ष’ का अर्थ है-सीखना और सिखाना | इसलिए शिक्षा का अर्थ है - सीखने और सिखाने की प्रक्रिया | इसी प्रकार...