शिक्षा तकनीकी : तकनीकी का अर्थ और परिभाषा

 

अब हम तकनीकी के अर्थ को समझने का प्रयास करेंगे |


तकनीकी : तकनीकी शब्द की अंग्रेजी Technology होती है | अंग्रेजी का यह शब्द Technology ग्रीक भाषा के शब्द Technikos से बना है | जिसका अर्थ है – कला या  बुनने, बनाने या निर्माण की कला | सामान्य अर्थो में हम कह सकते है कि किसी कार्य को विशेष ढंग से संपन्न करना ही तकनीकी है | तकनीकी वास्तव में विज्ञान से जुड़ी है | यह विज्ञान का व्यवहारिक पक्ष है | तकनीकी का सम्बन्ध कौशल और दक्षता से है | तकनीकी को परिभाषित करते हुए J. Bloomer कहते हैं –

“तकनीकी वैज्ञानिक सिद्धांत का प्रयोगात्मक लक्ष्यों में प्रयोग मात्र है |”

“Technology is the application of scientific theory to practical ends.”

                                                                                                 -Jacuquetta Bloomer

ओफीस के अनुसार –

“तकनीकी, विज्ञान का कला में प्रयोग है |”

इसी प्रकार डॉo दास ने बताया कि किसी भी वांछित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अंतर सम्बद्ध  अवयवों को वैज्ञानिक रीति से संगठित  करने की प्रणाली ही तकनीकी है | तकनीकी का नाम लेते ही कोई यंत्र उभर आता है परन्तु यह तकनीकी का उचित संप्रत्यय नहीं है | यह कदापि आवश्यक नही है कि तकनीकी में हमेशा मशीन का ही प्रयोग किया जाए | वस्तुत: तकनीकी किसी भी प्रयोगात्मक कार्प में वैज्ञानिक ज्ञान या  सिद्धांत का प्रयोग है | विज्ञान जहाँ सैद्धांतिक पक्ष का पोषण करता है वहीँ तकनीकी उसकी प्रकार्यात्मक या व्यावहारिक ईकाई का नाम है |

इस आधार पर तकनीकी की निम्नलिखित विशेशताएँ हैं-

1.       यह विज्ञान व्याहारात्मक पक्ष है जिसकी आधारशिला  विज्ञान है |

2.       यह सृजन व निर्माण का कार्य करती है |

3.       इसका सम्बन्ध कौशल व दक्षता से है |

4.       इससे मानव जीवन सरल और  सुख सुविधा संपन्न हुआ है |

5.       सामाजिक व राष्ट्रीय विकास के मापदंडों में तकनीकी महत्वपूर्ण है |

6.       यह कार्य को सरल, सुगम तथा धन, समय व  श्रम की  दृष्टि से मितव्ययी बनाती है |

7.       विज्ञान के सिद्धांतो को स्थिर रखते हुए यह नित प्रगतिशील होती है |

इस प्रकार कहा जा सकता है की तकनीकी वस्तुत: विज्ञान का प्रयोगात्मक व सतत उन्नत होता पक्ष है | जैसे विज्ञान के सिद्धांतो का व्याहवारिक प्रयोग कर मोबाइल, मोटरसाइकिल, टीवी आदि बने; ये अपने प्रारंभिक तकनीकी के साथ कितने बेडौल व खर्चीले थे | परन्तु जिन वैज्ञानिक सिद्धांतो पर इनका निर्माण हुआ उन्ही सिद्धांतो पर ये आज भी कार्य कर रहे हैं तथापि तकनीकी की उन्नति ने इनमें क्रन्तिकारी परिवर्तन लाते हुए इन्हें अधिक संवहनीय, आकर्षक, व कम मूल्य पर सुलभ बनाया है |

अर्थात तकनीकी के बिना भी कार्य हो सकता है | होता है या होता रहा है, परन्तु तकनीकी ने कार्य को सरल-सुगम, कम श्रम व कम समय की खपत वाला बना दिया है | जैसे पहिये से सदा से गाड़ी चलाने का कार्य  होता रहा है परन्तु बेयरिंग की तकनीकी से पहियों के कार्य को और बेहतरीन बना दिया गया  जिससे समय, श्रम, धन आदि की बचत होने लगी | अत: साधारण अर्थों में कहा जा सकता है कि तकनीकी किसी कार्य को सम्पन्न करने की वह विधि अथवा युक्ति  है जो अपेक्षाकृत सरल, सुगम, सुलभ  रूप से कार्य करते हुए अधिक उत्पादन करके तथा अल्प  श्रम का उपयोग करती है |

हम जानते कि पिछली तीन शताब्दियाँ पूरी तरह की विज्ञान को समर्पित रही है और भविष्य भी विज्ञान कि आगोश में ही पलने वाला है | अर्थात हमारा युग विज्ञान का युग है और तकनीकी शब्द भी विज्ञान से ही निकला  है | जीवन के विभिन्न क्षेत्रों  में प्रयुक्त होने वाली किसी भी तकनीकी के मूल  में यदि हम जायें तो वहां विज्ञान और विज्ञान के सिद्धांतों को ही पायेंगे | तकनीकी ने हमारे जीवन  की मूल भूत आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान को पूरी तरह से प्रभावित किया है यह एक कटु  सत्य है  कि यदि विज्ञान और तकनीकी ने रोटी, कपड़ा, और मकान के क्षेत्र  में अपना अपूर्व योगदान न दिया होता तो .......... |

जीवन के विविध पक्षों की तरह शिक्षा को भी तकनीकी ने प्रभावित किया | शिक्षा तकनीकी के संपर्क से  बच न सकी और फिर शिक्षा को तकनीकी ने इस कदर प्रभावित किया कि शैक्षिक तकनीकी शिक्षा का वृहत  पक्ष बनकर उभरा |

शैक्षिक तकनीकी का सामान्य सा अर्थ यही है कि विज्ञान और तकनीकी के अदभुत मेल को शिक्षा के विविध पक्षों में शामिल करना जिससे शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति सरलता का सुगमता से होना सुनिश्चित हो |

शिक्षा तकनीकी से तात्पर्य यही है कि वे  समस्त युक्तियाँ जिन्हें प्रस्तुत करने से शैक्षिक उद्देश्यों  की प्राप्ति आसानी से हो तथा शिक्षक, छात्र, व शिक्षा के अन्य हितधारकों के लिए यह पारम्परिक शैक्षिक अवधारणा की तुलना में मितव्ययी, अल्प श्रमसाध्य और समय की बचत करने वाला हो |

Comments