शिक्षा तकनीकी की परिभाषाएं
शैक्षिक तकनीकी की परिभाषाएं Definitions of Educational Technology
शैक्षिक
तकनीकी की बहुत सी परिभाषाएं पाश्चात्य विद्वानों द्वारा दी गई | उनकी तुलना में भारतीय विद्वानों द्वारा बहुत कम परिभाषाएं दी
गई हैं | यहाँ हम कुछ प्रमुख परिभाषाओं को देखते हुए इस पर विचार करेंगे | शिक्षा
तकनीकी की सर्वाधिक मान्य, प्रचलित और स्वीकृत परिभाषा जी० ओ० एम० लीथ महोदय
द्वारा दी गई है, जो निम्नवत है |
1.
जी० ओ० एम०
लीथ महोदय के अनुसार –
“शैक्षिक तकनीकी अधिगम की दशाओं में वैज्ञानिक ज्ञान का क्रमिक प्रयोग
है, जिसके द्वारा शिक्षण और प्रशिक्षण की कुशलता एवं प्रभावकता को उत्कृष्ट बनाया
जा सकता है |”
“Educational technology is the systematic application of scientific
knowledge about learning and the condition of learning to improve the effectiveness
and efficiency of learning and training.”
G.O.M.Leith
2. जॉन पी० डीसिको के
अनुसार –
“शैक्षिक तकनीकी प्रयोगात्मक व्याहवारिक शिक्षण समस्याओं को समझने तथा
उनके समाधान के लिए सीखने के मनोविज्ञान का विस्तृत प्रयोग है |”
“Educational technology is the form of detailed
application of Psychology of learning of
practical teaching problems.”
John. P. Dececoo
3. रिचमंड के अनुसार –
“शिक्षा तकनीकी सीखने की उन परिस्थितियों की समुचित व्यवस्था के
प्रस्तुत करने से संबंधित
है जो शिक्षण एवं परीक्षण के लक्ष्यों को ध्यान में
रखकर अनुदेशन को सीखने का उत्तम साधन बनाती
है |”
“Educational technology is earned to provide appropriately designing
learning situations which holding in view the
objectives of the teaching or
training bring to bear the best means of instructions.”
–Richmond
आर० ए० कॉक्स के अनुसार –
“मनुष्य के सीखने की परिस्थितियों में वैज्ञानिक प्रक्रिया के
अनुप्रयोग को ही
शैक्षिक या अनुदेशन तकनीकी कहते हैं |”
“Educational
technology is the application of scientific process to man’s
Learning conditions what has come recently
to be called educational or
Instructional technology. ’’
-R.A.Cox
आई० के० डेविस के अनुसार –
“शैक्षिक तकनीकी का सम्बन्ध शिक्षा और
प्रशिक्षण की प्रासंगिक समस्याओं से है इसे अधिगम संसाधनों के संगठन के अनुशासित
और व्यवस्थित उपागम द्वारा जाना जा सकता है |”
“Educational technology is concerned with very
problem in an education and training context and it is characterized by the
disciplined and systematic approach to the organization of resources of
learning.”
I.K. Dewis
गालब्रेथ के अनुसार –
“शैक्षिक तकनीकी से तात्पर्य वैज्ञानिक या
अन्य संगठित ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग से है | इसमें व्यवहारिक कार्य का खंडो और
उपखंडों में विभाजन किया जाता है |”
“Educational
technology means the systematic application of scientific or other organized
knowledge to practical task forming the divisions and sub-division of any such
task into its component parts.”
विकीपीडिया के अनुसार -
“शैक्षिक तकनीकी उचित तकनीकी प्रक्रियाओं
और संसाधनों के सृजन, उपयोग और प्रबंधन के द्वारा अधिगम और कार्य प्रदर्शन सुधार
के अध्ययन और नैतिक अभ्यास को कहते हैं |”
“Educational technology refers to the study and
ethical practice of learning and performance improvement through the creation,
use and management of appropriate technical process and resources.”
Wikipedia.com
इन पाश्चात्य विद्वानों के अतिरिक्त भारतीय शिक्षाविद एस० एस०
कुलकर्णी महोदय के अनुसार –
“शैक्षिक तकनीकी को शिक्षा की प्रक्रिया
पर विज्ञान और तकनीकी की नवीनतम खोजों और नियमो के अनुप्रयोग के रूप में परिभाषित किया जा सकता
है |”
“Educational
technology may be defined as the application of the law as well as recent
discoveries of science and technology to the process of education.”
-S.S.Kulkarni
एस० के० मित्रा के अनुसार –
“शैक्षिक तकनीकी को उन पद्धतियों और प्रविधियों का विज्ञान माना जा सकता है जिनके द्वारा
शैक्षिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है |”
“Educational
technology can be conceived as Science of techniques and methods by which educational
goals could be realised.”
उपरोक्त परिभाषाओं पर विचार करने पर हम इस
निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि सामान्य
अर्थों में तकनीकी की शिक्षा में प्रयोग ही शैक्षिक तकनीकी है |
अतः हमारे शब्दों में -
“शैक्षिक तकनीकी शिक्षा के विविध पक्षों
में विज्ञान एवं तकनीकी का ऐसा समन्वित प्रयोग है जो शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति
में अधिक प्रभावकता और पूर्णता को इंगित करता है |”
“Educational
technology is such an integrated application of Science and Technology in
various aspects of education which denotes more effectiveness and perfection in
attainment of educational objectives.”
-S.K.Pathak
वस्तुतः शिक्षा तकनीकी शैक्षिक उद्देश्यों
का निर्माण नही करती क्योंकि यह शिक्षा दर्शन और शैक्षिक समाजशास्त्र का कार्य है
| यह शैक्षिक
उद्देश्यों की प्राप्ति के आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था करती है | शैक्षिक तकनीकी
शिक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप पाठ्यक्रम,पाठ्यवस्तु, सहायक सामग्री के साथ ही शिक्षण और अधिगम
के विभिन्न सोपानो का विश्लेषण कर सुधार
करती है | यह शिक्षक व शिक्षार्थी के व्यवहार और विद्यालय प्रशासन तथा प्रबंधन के
विभिन्न अंगो के साथ ही विद्यालय के भौतिक वातावरण में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते
हुए आवश्यक सुधार और विकास करती है |

Comments
Post a Comment