शैक्षिक तकनीकी के कार्य
शैक्षिक तकनीकी के कार्य (Functions of
educational technology)
शैक्षिक तकनीकी निम्नलिखित हैं-
1. शैक्षिक उद्देश्यों को व्यावहारिक प्राप्य उद्देश्यों में परिवर्तित करना जो अधिगम में सहायक
हो, वस्तुनिष्ठ हो तथा मापनीय हो |
जैसे-
सामान्य शैक्षिक उद्देश्य –
विद्यार्थी पदार्थ की अवस्था के बारे में जानेंगे |
व्यावहारिक शैक्षिक उद्देश्य (शै० तकनीकी अनुप्रेरित)
विद्यार्थी पदार्थ की अवस्थाओं के बारे में बता सकेंगे |
अर्थात छात्र बता देंगे तो उसका मूल्यांकन हो सकेगा वह मापनीय होगा
परन्तु जान सकेंगे से मापनीयता व वस्तुनिष्ठता प्रकट नही होती |
2. शैक्षिक तकनीकी का कार्य शिक्षार्थी की योग्यताओं, दक्षताओं, विशेषताओं
और क्षमताओं का विश्लेषण करना है | इसके
लिए शैक्षिक तकनीकी व्यवहार तकनीकी और
अनुदेशात्मक तकनीकी का सहारा लिया जाता है | शिक्षार्थी की समस्याओं, दक्षताओं,
क्षमताओं आदि के स्तर की पहचान के उपरांत ही विभिन्न प्रकार के अनुदेशन कार्यक्रमों
का विकास किया जाना संभव हो पाता है |
3. शैक्षिक तकनीकी का एक कार्य पाठ्यवस्तु
का विश्लेषण व क्रमिक संयोजन भी है जिससे उपयुक्त शिक्षण प्रतिमान या
अनुदेशन कार्यक्रमों को सही ढंग से विकसित
किया जा सके |
4. शैक्षिक तकनीकी के प्रमुख कार्यों में पाठ्य सामग्री को विभिन्न
कक्षागत व कक्षा से परे वाली परिस्तिथियों में प्रस्तुत करने की विधियों,
प्रस्तुतीकरण के लिए उपयुक्त साधनों तथा विभिन्न माध्यमों का विकास करना व उनका
निर्माण करना भी है |
5. शैक्षिक तकनीकी का कार्य जन शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने के उपायों पर
विचार करना भी है | साथ ही इस कार्य के लिए उपयुक्त विषय सामग्री का निर्माण,
विकास व संचयन भी शैक्षिक तकनीकी का ही कार्य है |
6. शिक्षार्थी के व्यवहारों में वांछनीय परिवर्तन लाने तथा अवांछित व्यवहारों को अवरोधित करने हेतु पुनर्बलन तथा, पृष्ठपोषण जैसी मनोवैज्ञानिक विधियों का
उपयुक्त प्रयोग भी शैक्षिक तकनीकी का ही कार्य है |
7. विभिन्न प्रकार के परीक्षणों के माध्यम से शिक्षार्थियो के उपलब्धियों, तथा अन्य, विविध मनोवैज्ञानिक परीक्षणों
आदि द्वारा मूल्यांकन, विश्लेषण,
निष्कर्षण आदि का कार्य भी शैक्षिक तकनीकी द्वारा ही किया जाता है |
8. विद्यालय के प्रबन्धन, शैक्षिक प्रशासन तथा संगठनात्मक कार्यों की
रूपरेखा तैयार करना तथा निरीक्षण व पर्यवेक्षण हेतु वस्तुनिष्ठ व प्रभावी विधियों द्वारा उपयुक्त मापदंडो का विकास करना भी शैक्षिक तकनीकी का कार्य है |
इस प्रकार कहा जा सकता है कि शैक्षिक तकनीकी अपने विधि पक्षों और
उपागमों द्वारा शिक्षा के विभिन्न आयामों की वैज्ञानिकता, ग्राह्यता व वस्तुनिष्ठता के उत्तरोत्तर विकास का कार्य
करती है |

Comments
Post a Comment