शैक्षिक तकनीकी के कार्य
शैक्षिक तकनीकी के कार्य (Functions of educational technology) शैक्षिक तकनीकी निम्नलिखित हैं- 1. शैक्षिक उद्देश्यों को व्यावहारिक प्राप्य उद्देश्यों में परिवर्तित करना जो अधिगम में सहायक हो, वस्तुनिष्ठ हो तथा मापनीय हो | जैसे- सामान्य शैक्षिक उद्देश्य – विद्यार्थी पदार्थ की अवस्था के बारे में जानेंगे | व्यावहारिक शैक्षिक उद्देश्य (शै० तकनीकी अनुप्रेरित) विद्यार्थी पदार्थ की अवस्थाओं के बारे में बता सकेंगे | अर्थात छात्र बता देंगे तो उसका मूल्यांकन हो सकेगा वह मापनीय होगा परन्तु जान सकेंगे से मापनीयता व वस्तुनिष्ठता प्रकट नही होती | 2. शैक्षिक तकनीकी का कार्य शिक्षार्थी की योग्यताओं, दक्षताओं, विशेषताओं और क्षमताओं का विश्लेषण करना है | इसके लिए शैक्षिक तकनीकी व्यवहार तकनीकी और अनुदेशात्मक तकनीकी का सहारा लिया जाता है | शिक्षार्थी की समस्याओं, दक्षताओं, क्षमताओं आदि के स्तर की पहचान के उपरांत ही विभिन्न प्रकार के अनुदेशन कार्यक्रमों का विकास किया जाना संभव हो पाता है | 3. शैक्षिक तकनीकी का एक कार्य पाठ्यवस्तु का विश्लेषण...