शिक्षा तकनीकी की विशेषताएं , आवश्यकता और महत्तव
शैक्षिक तकनीकी की विशेषताएं (Characteristics of Educational Technology ) शैक्षिक तकनीकी के अर्थ और विभिन्न परिभाषाओं पर विचार करने पर इसकी निम्नलिखित विशेषताएं प्रकट होती हैं | 1. शैक्षिक तकनीकी शिक्षा शास्त्र का प्रमुख अंग है | 2. यह शिक्षा के सभी अंगों यथा – शिक्षक का व्यहवहार, शिक्षण विधियाँ, विद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन, शैक्षिक प्रशासन एवं संगठन, कक्षाकक्ष प्रबंधन, मूल्यांकन और पर्यवेक्षण आदि को सरलीकृत करने एवं अधिक प्रभावी बनाने की पक्षधर है | 3. यह कला में विज्ञान का सम्मिश्रण है | 4. यह शैक्षिक पक्षों का वैज्ञानिक विशलेषण करके समयानुकूल परिवर्तनीय शिक्षण प्रतिमान विकसित करती है | 5. यह शिक्षक परीक्षण को अधिक प्रभावशाली बनाती है | 6. यह व्यावहारिकता, सामाजिकता और प्रयोगात्मकता पर बल देती है | 7. यह सतत विकासशील और लचीली है | 8. यह वैज्ञानिकता पर बल देने के कारण अपनी स्वीकार्यता व सार्थकता को बढ़ाती है | 9. यह IPO ( Input, process, output) पर कार्य करती है | 10. यह शैक्षिक उद्देश्यों के अनुकूल यंत्रों के विका...