Posts

Showing posts from November, 2020

शिक्षा तकनीकी की परिभाषाएं

Image
  शैक्षिक तकनीकी की परिभाषाएं Definitions of Educational Technology शैक्षिक तकनीकी की बहुत सी परिभाषाएं पाश्चात्य विद्वानों द्वारा   दी गई | उनकी तुलना में   भारतीय विद्वानों द्वारा बहुत कम परिभाषाएं दी गई हैं | यहाँ हम कुछ प्रमुख परिभाषाओं को देखते हुए इस पर विचार करेंगे | शिक्षा तकनीकी की सर्वाधिक मान्य, प्रचलित और स्वीकृत परिभाषा जी० ओ० एम० लीथ महोदय द्वारा दी गई है, जो निम्नवत है | 1.        जी० ओ० एम० लीथ महोदय के अनुसार – “शैक्षिक तकनीकी अधिगम की दशाओं में वैज्ञानिक ज्ञान का क्रमिक प्रयोग है, जिसके द्वारा शिक्षण और प्रशिक्षण की कुशलता एवं प्रभावकता को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है |” “Educational technology is the systematic application of scientific knowledge about learning and the condition of learning to improve the effectiveness and efficiency of learning and training.” G.O.M.Leith 2. जॉन पी० डीसिको के अनुसार – “शैक्षिक तकनीकी प्रयोगात्मक व्याहवारिक शिक्षण समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए सीखने के मनोविज्ञान का वि...

शिक्षा तकनीकी : तकनीकी का अर्थ और परिभाषा

Image
  अब हम तकनीकी के अर्थ को समझने का प्रयास करेंगे | तकनीकी : तकनीकी शब्द की अंग्रेजी Technology होती है | अंग्रेजी का यह शब्द Technology ग्रीक भाषा के शब्द Technikos से बना है | जिसका अर्थ है – कला या   बुनने, बनाने या निर्माण की कला | सामान्य अर्थो में हम कह सकते है कि किसी कार्य को विशेष ढंग से संपन्न करना ही तकनीकी है | तकनीकी वास्तव में विज्ञान से जुड़ी है | यह विज्ञान का व्यवहारिक पक्ष है | तकनीकी का सम्बन्ध कौशल और दक्षता से है | तकनीकी को परिभाषित करते हुए J. Bloomer कहते हैं – “तकनीकी वैज्ञानिक सिद्धांत का प्रयोगात्मक लक्ष्यों में प्रयोग मात्र है |” “Technology is the application of scientific theory to practical ends.”                                                           ...