Posts

Showing posts from October, 2020
  शैक्षिक तकनीकी प्रस्तावना और अर्थ : (Introduction and meaning ) प्रागैतिहासिक काल के मानव से लेकर वर्तमान काल के सभ्य और विकसित मानव तक के इस विराट सफ़र में मानव जीवन को जिस चीज़ ने सर्वाधिक प्रभावित किया है, वह है शिक्षा | आदिम मनुष्यों के गुफा और वन की सभ्यता से बढ़ते हुए आज समुद्र के नीचे और चाँद पर बसने तक की योजना में शिक्षा का योगदान अद्वितीय है | मानव विकास क्रम के प्रत्येक पक्ष को शिक्षा ने प्रभावित किया है | मानव के विकास के विभिन्न सूचकांकों और मानकों में शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है | वस्तुतः शिक्षा ही वह अस्त्र है जिसने मानव को सभ्य, सुसंस्कृत और योग्य तथा कुशल सामाजिक प्राणी बनाकर इसे जीवविज्ञान की धारणाओं से पृथक किया है | प्रस्तुत अध्याय में शिक्षा तकनीकी के विविध पक्षों के विषय में जानने से पूर्व   शिक्षा और तकनीकी के पदों पर विचार किया जाना आवश्यक है | शिक्षा- शिक्षा शब्द की व्युत्पत्ति संस्कृत भाषा की ‘शिक्ष’ धातु में ‘अ’ प्रत्यय के लगाने से हुआ है | ‘शिक्ष’ का अर्थ है-सीखना और सिखाना | इसलिए शिक्षा का अर्थ है - सीखने और सिखाने की प्रक्रिया | इसी प्रकार...